Our Story
एक गांव से शुरू हुआ शुद्धता का सफर
आज जब बाज़ार में मिलावटी दूध, सिंथेटिक घी और नकली पनीर की भरमार है — हमने सोचा कि क्यों न अपने बच्चों को वही शुद्धता दें जो हमारे दादा-परदादा अपने खेतों से सीधे घर लाते थे।
इसी सोच के साथ राम ज्योति डेयरी फार्म हाउस की नींव रखी गई। महेंद्रगढ़ के भिवानी स्टेंड के पास, चौबीसी मेडिकल स्टोर के नज़दीक — हमारा छोटा सा बिक्री केंद्र हर सुबह 6 बजे खुलता है, ताज़ा दूध के साथ।
हमारी देसी साहीवाल और गिर गायें खुले वातावरण में पाली जाती हैं, उन्हें घर का बना चारा खिलाया जाता है, और उनका दूध बिना किसी मिलावट के सीधे आपके घर पहुंचता है।